ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में बाघ द्वारा एक महिला पर हमला मामले में ग्रामीणों तथा पीड़ित परिवार की मांगे हुई पूरी

एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार तथा आक्रोशित ग्रामीण लोगों को समझा बुझा कर मांगे पूरी करने का दिया था आश्वासन

संबंधित अधिकारियों संग वार्ता कर क्षेत्र में लगाया पिंजरा, ट्रेंक्यूलाइज की अनुमति, कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके पर एहतियातन पुलिस बल मौजूद,

     सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र ढेला रेंज कार्बेट रामनगर में जंगल में लकड़ी लेने गई महिला सुखिया देवी पत्नी चंदन सिंह नि0 सांवल्दे प0 रामनगर उम्र 65 वर्ष पर बाघ द्वारा हमला किया गया। 

डॉ० मंजूनाथ टी0सी0 एसएसपी नैनीताल द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम रवाना कर सर्च अभियान चलाया गया। सर्च ऑपरेशन में टीमों द्वारा उक्त महिला का शव बरामद किया गया।

    पीड़ित परिवार तथा आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा मानव तथा वन्य जीव संघर्ष को रोकने हेतु क्षेत्र में पिंजरा लगाने तथा हमलावर बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था।

एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० द्वारा परिजनों से वार्ता की गई, आक्रोशित ग्रामीणों को उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन दिए जाने के उपरांत शव पोस्ट मार्टम हेतु रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय ले जाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया।

  एसएसपी मंजूनाथ टी०सी० द्वारा श्री राहुल मिश्रा डिप्टी डायरेक्टर रामनगर कॉर्बेट से वार्ता कर क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया गया है, तथा बाघ को ट्रेंक्यूलाइज करने की अनुमति मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें :  होली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हुड़दंगियों पर रहेगी कड़ी नजर
error: Content is protected !!