ब्रेकिंग न्यूज़
चोरगलिया–मोरनौल–मझोलारीठासाहिब सड़क की मांग को लेकर बुद्धपार्क में गरजे क्षेत्रवासी, 250 गांवों को मिलेगा सीधा लाभहल्द्वानी : पीलीकोठी बड़ी मुखानी में वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, बैंकिंग योजनाओं और साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारीनैनीताल : ज्योलीकोट में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का वित्तीय समावेशन अभियान, ग्रामीणों को बैंकिंग और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीकारोबारी की दर्दनाक विदाई: वृद्धाश्रम में ली अंतिम सांस, तीनों शिक्षक बेटियों ने अंतिम संस्कार में आने से किया इनकारउत्तराखंड की 35 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और पोषण में उत्कृष्ट सेवाओं का मिला पुरस्कार
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी। टीपी नगर के पास स्थित एक बैटरी की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया।

रामपुर रोड निवासी छठ पूजा सेवा समिति के उपाध्यक्ष शंकर भगत ने बताया कि दुकान में रखी 50 से अधिक बड़ी बैटरियां और कार-बाइक की करीब 40 बैटरियां आग की चपेट में आ गईं।

इसके अलावा रैक में रखी 12 से ज्यादा इन्वर्टर, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन और करीब पांच हजार रुपये नकद भी जल गए हैं। बताया कि वह शनिवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।

रविवार सुबह दुकान से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर दुकान पूरी तरह जली हुई मिली।

दुकान के पास वाहन एजेंसी और अन्य दुकानें भी मौजूद थीं। गनीमत रही कि आग आसपास नहीं फैली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इधर एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि दुकान स्वामी ने शनिवार को कार्यालय में आकर आग लगने के बाद सूचना दी।

तब तक उनकी दुकान का पूरा सामान जल गया था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  ओखलकांडा में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली उजागर, घायल महिला को 5 किमी पालकी में ढोकर पहुंचाया सड़क तक

You missed

error: Content is protected !!