ब्रेकिंग न्यूज़

ट्रेन से कटकर पूर्व सांसद के भांजे सहित 2 की मौत

किच्छा। रुद्रपुर से सितारगंज के निकट एक गांव में शादी में जा रहे तीन युवकों में से दो की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

मृतकों में एक पूर्व सांसद बलराज पासी का भांजा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं।

रुद्रपुर के भूरारानी निवासी योगेश मैनाली ने पुलभट्टा पुलिस को बताया कि उसकी रोहित मिर्धा पुत्र दिनेश मिर्धा निवासी ग्रीन प्लाई के सामने डिबडिबा फार्म बिलासपुर और मिक्कू कक्कड़ उर्फ तपस्वी  पुत्र सुनील कुमार निवासी आदर्श कॉलोनी रुद्रपुर से दोस्ती है। रोहित के किसी रिश्तेदार की सितारगंज के निकट किसी गांव में शादी थी तो तीनों दोस्त के रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे।

शनिवार शाम लगभग सात बजे रुद्रपुर से सितारगंज के लिए चले। पुलभट्टा के निकट तीनों बाइक खड़ी कर किसी काम से गौला पर बने रेलवे ब्रिज को पार कर रहे थे कि किच्छा की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर रोहित और मिक्कू की मौत हो गई। योगेश ने 112 पर फोन करके एंबुलेंस को बुलाया।

इस बीच सूचना पर किच्छा और पुलभट्टा पुलिस के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मिक्कू पूर्व सांसद बलराज पासी का भांजा था।

पुलिस टीम योगेश से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मिक्कू तीन भाइयों में सबसे छोटा था।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : कुसुमखेड़ा में तेज रफ्तार रोडवेज बस हादसे का शिकार, यात्रियों में मची चीख-पुकार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.