ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। जब तक कोई दुर्घटना ना हो तब तक प्रशासन नींद से नहीं जागता। ऐसा ही देर रात हुआ।

जब 13 वर्षीय मासूम की मुखानी रोड पर सड़क के गड्ढे के कारण मौत हो गई।

इसके बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत टीम सहित मौके पर स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे।

शहर में सड़कों का निर्माण कार्य कर रही एजेंसी यूयूएसडीए के अधिकारी कमिश्नर के सवालों का मौके पर कोई भी जवाब नहीं दे पाए।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के निरीक्षण में सड़क निर्माण क्षेत्र में शाइनिंग बोर्ड और निर्माण कार्य की प्रगति बोर्ड सहित अन्य सुरक्षात्मक उपाय कोई नहीं पाए गए। यहां तक की देर रात मौत के बाद रातों-रात एजेंसी ने गड्ढे भरे।

कमिश्नर ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं साथ ही पुलिस ने भी परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का कहना है कि अब समीक्षा ऑफिस में नहीं बल्कि निर्माण स्थल पर होगी ताकि निर्माण दी एजेंसी के धरातल पर विकास कार्य देखे जा सके। 

यह भी पढ़ें :  जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.