शव को बंधक बनाने के आरोप में पुलिस ने चंदन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. परवेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के सख्त एक्शन के कारण ही अस्पताल के निदेशक के खिलाफ कार्रवाई हुई है।

हल्द्वानी।  पुलिस ने मंगलवार को चंदन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. परवेज के खिलाफ शव को बंधक बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना तीन जनवरी की है। इस मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन ने महिला का शव पति को सौंपा।

अल्मोड़ा के गोलना करड़िया धारानौला निवासी नंदन बिरौड़िया ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी सीमा बीमार हो गईं। उन्हें सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया था। तीन जनवरी की शाम पत्नी को रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन उसे लेकर भोटियापड़ाव स्थित चंदन हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल में 50 हजार रुपये नकद जमा कराया और सात हजार के टेस्ट कराए गए। शाम को 6:30 बजे

सीमा को आईसीयू वार्ड में ले जाया गया। इसके बाद अस्पताल संचालकों ने बताया कि सीमा के दिल ने काम करना बंद कर दिया और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद 30 हजार रुपये मांगते हुए कहा कि रकम चुकाने पर ही शव मिलेगा।

कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि नंदन की शिकायत के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और सीमा का शव उसके पति नंदन को दिलाया। नंदन की तहरीर पर चिकित्सा निदेशक परवेज के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (3) जबरन वसूली में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि महिला के पति ने तहरीर दी तो प्राथमिकी दर्ज हुई। प्रकरण की जांच जारी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  UKSSSC भर्ती परीक्षाओं को बड़ा झटका: जूनियर असिस्टेंट से असिस्टेंट अकाउंटेंट तक की परीक्षाएं स्थगित, नई तारीखों का इंतजार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.