ब्रेकिंग न्यूज़

देवभूमि में देवताओं, महिलाओं का अपमान सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने का नतीजा—कानूनी शिकंजा कसता गया

आस्था व महिलाओं में भारी असंतोष, कई जनपदों में लगातार मुकदमे दर्ज

नैनीताल पुलिस व शासकीय अधिवक्ताओं की मजबूत पैरवी, जमानत खारिज

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस और शासकीय अधिवक्ताओं की प्रभावी पैरवी के चलते कोर्ट ने ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट के आदेशानुसार ज्योति अधिकारी को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।

सोशल मीडिया के माध्यम से गवाहों व वादिनी को धमकाने पर मुखानी थाने में पुलिस द्वारा स्वयं वादी बनते हुए एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।

ज्योति अधिकारी के खिलाफ रुद्रपुर और अल्मोड़ा में भी शिकायतें दर्ज हैं, जिससे मामला और गंभीर होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.