उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र सेवानिवृत्त हुए

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र के सेवानिवृत्त होने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में उनके सम्मान में फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस का आयोजन किया गया।

इस दौरान हाईकोर्ट के समस्त न्यायमूर्ति सहित रजिस्ट्रार जनरल व उच्च न्यायालय के सभी अधिवक्ता मौजद रहे। मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र गुहानाथन उत्तराखंड के हितों के लिए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय भी दिए है।

न्यायमूर्ति जी नरेंद्र ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 26.12.2024 को कार्यभार संभाला। अपने करीब 1 साल के कार्यकाल में न्यायमूर्ति जी नरेंद्र गुहानाथन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने जनहित याचिकाओं में इस अवधि में कई महत्वपूर्ण फैसले दिए।

जिसमें पर्यावरण संरक्षण, अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्ती, स्टोन क्रशर के नियमविरुद्ध संचालन पर रोक सहित कई जनहित याचिकाओं पर महत्वपूर्ण फैसले दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में बढ़ी हलचल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.