ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। जन जन की सरकार जन-जन के द्वार पैटना में कार्यक्रम के बाद एसडीएम धारी अंशुल भट्ट ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना खनस्यूं – टांडा मोटरमार्ग में हो रहे दीवारों के निर्माण कार्य व पूर्व में कराए गए पैच वर्क तथा कार्यों की गुणवत्ता की जांच की ।

इस दौरान एसडीएम ने कई खामियों को देखा और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को चेतावनी दी साथ ही एसडीएम ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें भरोसा दिया कि भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

ग्राम प्रधान टांडा मदन परगांई ने एसडीएम अंशुल भट्ट को बताया कि वह और टांडा गांव के ग्रामीण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों को बताते बताते थक गए और परन्तु विभाग कोई कभी कार्यवाही नहीं करता ।

मदन परगाॅई ने कहा कि उनका और गांव वालों का प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना विभाग से भरोसा भी उठ गया क्योंकि वह ग्रामीणों को लगातार गुमराह करते हैं ।

ग्राम प्रधान मदन परगांई ने एसडीएम को बताया कि विभाग व ठेकेदार के द्वारा कराया गया पैच वर्क कार्य तीन दिन भी नहीं टिक पाया और दीवारों के निर्माण कार्य में 20 कट्टे रेत में 1 कट्टे सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है .

साथ ही दीवारों की चौड़ाई भी मनमाने तरीके से बना दे रहे हैं और पत्थर के स्थान पर मिट्टी भर दी जा रही है ।

मदन परगाॅई ने बताया कि एसडीएम के आने की सूचना मिलने पर विभाग द्वारा स्वयं ही एक दीवार को तुड़वा दिया गया जो कि बहुत ही खराब तरीके से बनाई गई थी ।

ग्राम प्रधान टाण्डा मदन परगाॅई ने कहा कि वह किसी भी हाल में गलत कार्य नहीं करने देंगे चाहे भविष्य में गलत कामों के लिए उन्हें विभाग के खिलाफ धरने पर ही क्यों ना बैठना पड़े ।

इस दौरान ग्रामीण रमेश परगाॅई, राजन परगाॅई, आनंदी देवी, किशन परगाॅई, अर्जुन, मोहन बोहरा, राजेंद्र बोहरा, सूरज सिंह, मनीष बोहरा, विमला देवी, हिमांशु, विनोद, उमेश परगाॅई, मायाराम सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में 31 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.