ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल में खुटानी क्षेत्र के महिलाओ ने जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग लेकर आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौपा 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  भीमताल में खुटानी क्षेत्र निवासी दर्जनों महिलाएं कुमाऊं आयुक्त कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौप प्राकृतिक जल स्रोत से पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की।

महिलाओं ने कहा कि आबादी क्षेत्र के समीप सरकारी भूमि पर एक प्राकृतिक जल स्रोत है। जिससे वर्षों से क्षेत्रवासी पानी का उपयोग करते आ रहे थे। मगर बीते कुछ समय से जल स्रोत के बगल में रहने वाले दो भाइयों ने कब्जा जमा लिया है।

जहां से उन्हें पानी नहीं भरने दिया जाता। नतीजतन क्षेत्र वासियों को काफी दूरी तय कर खड़ी चढ़ाई में घोड़ा और कंधों पर पानी ढोना पड़ रहा है। पूर्व में भीमताल नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी इस संबंध में शिकायत कर निवारण की मांग की गई थी।

मगर दोनों भाइयों का प्रभाव होने के कारण कोई हल नहीं निकला। महिलाओं ने आयुक्त से उनकी मूलभूत जरूरत को पूरा करने की मांग की है। इस दौरान 

तारा चंद, जानकी देवी, जशोदा देवी, प्रकाश चंद , दीवान राम, ममता रानी, गीता देवी, कमला, धना देवी, पूजा आर्य, राजेंद्र लाल, सुरेश चंद , रमेश राम, गोविन्द लाल आर्य, पुष्कर लाल, चंद प्रकाश,दिनेश आर्य, सुरेश कुमार, प्रकाश चंद, सुरेश कुमार, महेंद्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मेडिकल एडमिशन में फर्जी प्रमाण पत्र का मामला: अब सभी रिजर्व कैटेगरी के दस्तावेजों की होगी जांच, 7 सदस्यीय SIT कर रही पड़ताल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.