राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मीडार में राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने स्थानीय बच्चों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की शिक्षा, भविष्य और सामाजिक सरोकारों को लेकर बातचीत की तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

संवाद के दौरान बच्चों ने समाज को नशामुक्त बनाने और नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करेंगे।

हरीश पनेरू ने कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का सबसे अधिक असर बच्चों और युवाओं के भविष्य पर पड़ सकता है। ऐसे में परिवार, समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि युवाओं को सही दिशा प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं को शिक्षा, संस्कार, खेलकूद तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने और उनकी गतिविधियों पर सकारात्मक नजर रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बच्चों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में नशे के खिलाफ जागरूकता और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम की अनूठी पहल, शुद्ध बताशे और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल; महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया शुभारंभ

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.