ब्रेकिंग न्यूज़

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक-युवती की मौत

हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे के श्यामपुर क्षेत्र में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक युवक और युवती बाइक से जा रहे थे

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में लिया

टक्कर अत्यंत जोरदार होने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत

मृतकों की पहचान:

श्रद्धा जोशी — निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार

अक्षत शर्मा — निवासी कनखल, हरिद्वार

दोनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है

पुलिस ने हादसे के बाद ट्रक को कब्जे में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण वाहनों की तेज गति माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में बारिश का कहर: मलबे की चपेट में आया मकान, महिला और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.