ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

रामनगर।  मोहल्ला गूलरघट्टी में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान समीर उर्फ लक्की (18 वर्ष) पुत्र निवासी आदर्श नगर कॉलोनी, रामनगर के रूप में हुई है। युवक की पत्थर से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के बड़े भाई इमरान ने बताया कि समीर बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने नहर किनारे युवक का खून से सना शव देखा, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर रामनगर कोतवाल सुशील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।

परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने समीर की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की है। भाई इमरान ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उबाल, NSUI ने किया प्रदर्शन और पुतला दहन
error: Content is protected !!