ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

कनिष्ठ विद्यार्थियों से मारपीट के मामले में एंटी-रैगिंग कमेटी की रिपोर्ट के बाद बड़ा फैसला

 देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज में कनिष्ठ विद्यार्थियों की कथित रैगिंग के मामले में प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए नौ वरिष्ठ विद्यार्थियों के खिलाफ निलंबन और छात्रावास से निष्कासन की कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एंटी-रैगिंग कमेटी की जांच रिपोर्ट में की गई सिफारिशों के आधार पर की गई।
जांच में दोषी पाए गए छात्र
अधिकारियों के अनुसार, 2023 और 2024 बैच के एमबीबीएस विद्यार्थियों को 12 जनवरी को कॉलेज छात्रावास में दो कनिष्ठ विद्यार्थियों के साथ मारपीट के मामले में दोषी पाया गया।
दोषियों पर की गई कार्रवाई
दो वरिष्ठ विद्यार्थियों को
दो माह के लिए कक्षाओं से निलंबित
पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के लिए छात्रावास और इंटर्नशिप से निष्कासित
50-50 हजार रुपये का जुर्माना
सात अन्य वरिष्ठ विद्यार्थियों को
एक माह के लिए कक्षाओं से निलंबित
तीन माह के लिए छात्रावास से निष्कासित

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने बताया कि एंटी-रैगिंग कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट उन्हें सौंप दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दून मेडिकल कॉलेज रैगिंग मुक्त परिसर है और किसी भी परिस्थिति में रैगिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदेश के चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं शिक्षण संस्थानों की अनुशासनात्मक व्यवस्था पर सवाल उठाती हैं और इन्हें किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई को नजीर बताया।

यह भी पढ़ें :  काठगोदाम पुलिस का जागरूकता अभियान: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नए कानून और सुरक्षा उपायों की दी जानकारी
error: Content is protected !!