ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : काठगोदाम-हैड़ाखान-खनश्यू मार्ग पर बड़ा भूस्खलन, दो दिन बाद भी नहीं खुला रास्ता; 200 गांवों का संपर्क प्रभावित,राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने की युद्धस्तर पर सड़क खोलने की मांगलालकुआं में आवारा पशुओं का आतंक, मुख्य बाजार से गली-मोहल्लों तक खतरा; जिम्मेदारों की चुप्पी पर उठे सवालहल्द्वानी नगर निगम की नई पहल: चौपाटी-फूड प्लाजा से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, ‘हल्द्वानी रील प्रतियोगिता 2026’ का ऐलानदर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी स्कवर में गिरी, महिला की मौके पर मौत; पति गंभीर घायलहल्द्वानी में पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी ने पति की जांघ में घोंपा चाकू; अस्पताल पहुंचकर बोली-‘सॉरी’, फिर हुआ समझौता

राष्ट्रध्वज की शान, कदमताल की पहचान—गणतन्त्र दिवस परेड-2026 नैनीताल में भव्य आयोजन

DSA मैदान मल्लीताल में सजेगा देशभक्ति का रंग, आयुक्त कुमाऊँ करेंगे ध्वजारोहण

पुलिस कप्तान मंजुनाथ टीसी की अपील—नैनीताल पुलिस के साथ मिलकर गणतन्त्र दिवस समारोह को बनाएं ऐतिहासिक

नैनीताल।    77वें गणतन्त्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद  में गणतन्त्र दिवस परेड–2026 का आयोजन दिनांक 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को DSA मैदान, मल्लीताल, नैनीताल में पूरे गरिमामय वातावरण में किया जाएगा।

      उक्त समारोह में मुख्य अतिथि  दीपक रावत, आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल के कर कमलों द्वारा प्रातः 11:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी तथा आकर्षक रैतिक परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम विवरण

🔹 परेड एलाईनमेंट पर – प्रातः 10:30 बजे

🔹 आगमन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल – 10:40 बजे

🔹 आगमन जिलाधिकारी, नैनीताल – 10:45 बजे

🔹 आगमन पुलिस महानिरीक्षक, कुमाऊँ रेंज – 10:50 बजे

🔹 आगमन आयुक्त, कुमाऊँ मण्डल – 10:55 बजे

🔹 मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण – 11:00 बजे

🔹 रैतिक परेड प्रारम्भ – 11:05 बजे

🔹 मुख्य अतिथि का संबोधन – 11:30 बजे

🔹 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन – 11:50 बजे

    इस अवसर पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारीगण, पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन की उपस्थिति रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ० मन्जूनाथ टी.सी. (आई.पी.एस.) ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गणतन्त्र दिवस समारोह की गरिमा को बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रिजल्ट में देरी पर एमबीपीजी कॉलेज में बवाल, पेट्रोल लेकर छत पर चढ़े छात्र; दो की हालत बिगड़ी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.