ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में श्री मां नयना देवी मंदिर परिसर खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया

रिपोर्टर गुडडू सिंह ठठोला

नैनीताल। श्री मां नयना देवी मंदिर परिसर में आज ‘अमर उदय ट्रस्ट’ के तत्वावधान में एक खिचड़ी भंडारे का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ पर्यटकों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और माता का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह मां नयना देवी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ।

इसके पश्चात, ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा भक्तों को गरमा-गरम खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष  राजीव लोचन साह उपाध्याय  घनश्याम लाल साह सचिव  प्रदीप शाह कोषाध्यक्ष  किशन सिंह नेगी प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी बसन्त जोशी , प्रधान आचार्य  बसन्त बल्लभ पांडे सहित आचार्य/ कर्मचारी व श्रद्धालु जुटे रहे।

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी तहसील में SIR आपत्ति की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.