ब्रेकिंग न्यूज़

बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठग ने महिला के साथ की 1.31 लाख रुपये की धोखाधड़ी

अल्मोड़ा। बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने मुख्यालय निवासी एक महिला से एक लाख 31 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को बैंक का अधिकारी बताते हुए उसके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अपडेट करने की बात कही। झांसे में आकर महिला ने क्रेडिट कार्ड का ओटीपी बता दिया।
ओटीपी मिलते ही ठगों ने महिला के क्रेडिट कार्ड से एक लाख 31 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। लेनदेन की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने तुरंत बैंक को सूचित किया और कार्ड को ब्लॉक कराने का प्रयास किया, साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
पीड़िता का आरोप है कि बैंक की ओर से समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उल्टा अब बैंक द्वारा उस पर एक लाख 53 हजार रुपये की वसूली का नोटिस भेज दिया गया है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल बैंक के मूल बैंक में विलय का मुद्दा सांसद अनिल बलूनी के समक्ष उठा, NBOA प्रतिनिधिमंडल ने रखी संगठन की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.