ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

भीमताल। धारी क्षेत्र में बिना वैध लाइसेंस के संचालित हो रहे एक रिजॉर्ट पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है।

स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद धारी के एसडीएम अंशुल भट्ट ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, लदफोड़ा मल्ला क्षेत्र में स्थित उक्त रिजॉर्ट बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित किया जा रहा था।

शिकायतों की पुष्टि के लिए एसडीएम अंशुल भट्ट स्वयं ग्राहक बनकर रिजॉर्ट पहुंचे और कमरा बुक कराया। कर्मचारियों द्वारा बिना किसी रोक-टोक के कमरा उपलब्ध करा दिया गया।

जांच के दौरान जब रिजॉर्ट को होटल के रूप में संचालित करने से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो कर्मचारी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

एसडीएम ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा पहले भी इस रिजॉर्ट का चालान किया जा चुका था, इसके बावजूद संचालन जारी रखा गया।

स्थानीय निवासियों ने रिजॉर्ट में हो रहे शोर-शराबे से क्षेत्र का माहौल खराब होने की शिकायत की थी।

सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने रिजॉर्ट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

एसडीएम अंशुल भट्ट ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोबारा बिना अनुमति रिजॉर्ट का संचालन किया गया, तो और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  खून की होली : बेटा बना ऐसा शैतान, माता-पिता बहन और दादी की काट दी गर्दन
error: Content is protected !!