ब्रेकिंग न्यूज़

युवती से दरिंदगी, कार में लिफ्ट के बहाने गैंगरेप, वारदात के बाद ऑफिस छोड़ा

रुद्रपुर। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कार में लिफ्ट देने के बहाने दो युवकों ने कथित तौर पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

ऑफिस जाते समय हुई वारदात

पीड़िता के अनुसार, वह सुबह करीब 5:30 बजे अपने घर से सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए निकली थी। रास्ते में टेम्पो न मिलने के कारण वह पैदल ही कंपनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक कार उसके पास रुकी, जिसमें सवार दो युवकों ने खुद को मददगार बताते हुए उसे सिडकुल छोड़ने की पेशकश की। मजबूरी में युवती कार में बैठ गई।

विरोध पर सुनसान जगह ले गए आरोपी

कुछ दूर जाने के बाद एक आरोपी सामान निकालने का बहाना बनाकर पीछे की सीट पर आकर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दोनों आरोपी कार को एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात के बाद आरोपी उसे सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।

घटना के बाद परिजनों को दी जानकारी

घटना के बाद सदमे में आई युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। कार की नंबर प्लेट के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी

राहुल दास पुत्र पवित्र दास, निवासी रुद्रपुर (मूल निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना के बाद शहर की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं पुलिस प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव भी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें :  चम्पावत और नैनीताल में गरजे हरीश पनेरु: “अधर्म का साथ छोड़ो, सत्य के साथ खड़े हो”

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.