रानीखेत। जयदत्त वैला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत, अल्मोड़ा में स्वीप गतिविधि के माध्यम से वोटर आई0 डी0 बनाने हेतु स्थानीय शासन के सहयोग से एक शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ महविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पुष्पेश पांडे द्वारा किया गया। शिविर में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ0 बृजेश कुमार जोशी एवं श्रीमती पूजा के देखरेख में इस कैंप को आयोजित किया गया।रानीखेत महाविद्यालय में वोटर आई0 डी0 बनाने हेतु  शिविर का किया गया आयोजन

कैंप के आयोजन में डॉ0 जोशी ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत करवाते हुए वोटर आई0डी0 बनाने के लिए प्रेरित किया।

 पूजा द्वारा विद्यार्थियों को फॉर्म 6,7, 8 के बारे में जानकारी दी। इसी क्रम में डॉ0 पारुल बोरा और डॉ0 निधि पांडे ने वोटर जागरूकता पर अपने विचार रखे।

रानीखेत महाविद्यालय में वोटर आई0 डी0 बनाने हेतु  शिविर का किया गया आयोजन

इस अवसर पर ताड़ीखेत स्वीप ब्लॉक संयोजक जीवन चंद्र तिवारी ने आगामी क्षेत्रानुसार लगने वाले मतदाता शिविरों की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में डॉ0 निहारिका, डॉ0 नीमा बोरा, डॉ0 हिमानी नेगी, डॉ0 नीतिका, डॉ0 प्रतीक शर्मा, डॉ0 रेखा भट्ट, डॉ0 कोमल गुप्ता, डॉ0 किरन पंत, डॉ0 संगीता तथा डॉ0 कुसुमलता इत्यादि प्राध्यापक वर्ग उपस्थित थे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.