उत्तराखंड में सनसनीखेज मामला सामने आया है। छह दिन से लापता युवती की सिर कटी लाश बरामद हुई है। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में बुधवार को नदन्ना पुल के अंडरपास में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका पिछले छह दिनों से लापता थी और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट गुरुग्राम में दर्ज कराई गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही हरियाणा पुलिस की एक टीम खटीमा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की।

मृतका की पहचान उसके बड़े भाई ने की। बताया गया है कि युवती गुरुग्राम में एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संभावित आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कांग्रेस के भ्रामक प्रचार के खिलाफ मल्ला रामगढ़ में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.