ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

बागेश्वर। ताज़ा मामला पहाड़ से आया है जिसमें ऐसा मामला आने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। खबर बागेश्वर जिले से है। जहां एक युवती शादीशुदा महिला से शादी करने पर अड़ी रही। ऐसे में युवती के माता-पिता और महिला के परिजन दोनों को समझाते रहे। लेकिन वे किसी की सुनने को तैयार नहीं हैं।

इसकी भनक लोगों तो कोतवाली के आगे भीड़ जमा हो गई। कोतवाली में घंटों तक ड्रामा चलता रहा। काफी जहोद्दत के बाद पुलिस ने उन्हें घर भेजा। परिजन काफी निराश होकर घरों को लौटे।

बताया जा रहा है कि रविवार को एक स्कूटी में सवार होकर एक सरकारी सेवा करने वाली महिला कोतवाली पहुंची। उन्होंने वहां पहले से एक युवती के साथ रहने की इच्छा जताई और पुलिस को एक पत्र दिया था। बताया जा रहा है कि 22 साल युवती पिथौरागढ़ की रहने वाली है।

महिला के साथ उसकी रिश्तेदारी है। वह करीब एक माह से उसके साथ रह रही है। युवती के माता-पिता उसे घर ले जाने आए, पर युवती ने इनकार कर दिया। वह कहने लगी वह महिला से शादी करेगी। महिला भी इसके लिए तैयार थी, जबकि महिला के पहले से दो बच्चे हैं। महिला के पति भी सरकारी सेवा में हैं।

युवती के माता-पिता और महिला के परिजनों ने दोनों को समझाने कीकोशिश की लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। काफी ड्रामा होने के बाद आखिरकार पुलिस ने दोनों को वहां से घर जाने के लिए कहा। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। 

इस मामले में सीओ बागेश्वर अंकित कंडारी का कहना हैं कि युवती व महिला के मामले में किसी ने भी कोई शिकायती पत्र पुलिस को नहीं दिया है। पुलिस ने दोनों को समझाकर भेज दिया है। शिकायती पत्र आने के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  चार बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत; छह गंभीर घायल

You missed

error: Content is protected !!