ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कालाढूंगी स्थित शिवालिक/वेव रेस्टोरेंट व बार की मनमानी, सिंचाई विभाग की नहर के उपर लगाया बोर्ड, हाईवे से लगा हुआ बोर्ड दे रहा बड़ी दुर्घटना को न्यौता

रिपोर्टर : नीरज तिवारी 

कालाढूंगी। कालाढूंगी स्थित शिवालिक/वेव रेस्टोरेंट व बार के बाहर लगाया गया एक विशालकाय विज्ञापन बोर्ड स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और संभावित हादसे का कारण बनता जा रहा है। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालकों ने हल्द्वानी-देहरादून हाईवे से सटाकर तथा सिंचाई विभाग की नहर के ऊपर यह बड़ा बोर्ड लगा रखा है, जिससे क्षेत्र में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बोर्ड इस तरह लगाया गया है कि सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों की दृश्यता प्रभावित हो रही है। कई बार दूसरी दिशा से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। लोगों के अनुसार आसपास के घरों से वाहन निकालने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के समय बच्चों को भी इस बोर्ड के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते बोर्ड नहीं हटाया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए बोर्ड की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू, पहाड़ से उपचार के लिए आए मरीजों का जाना हाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.