ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस को मिली बड़ी सफलता

अवैध रूप से शराब बेचने व पिलाने पर कालाढूंगी पुलिस द्वारा अभियुक्त गिरफ्तार 

रिपोर्टर :  नीरज तिवारी 

नैनीताल। अपराधों की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

दिनांक 13 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों की सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान झलुआजाला धोबीघाट कालाढूंगी स्थित पाण्डे जलपान गृह में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब बेचने और परोसने का मामला सामने आया।

पुलिस ने मौके से बद्रीदत्त पाण्डे (49 वर्ष) पुत्र परमानन्द पाण्डे निवासी ग्राम छोराजाली कालाढूंगी को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दो खुले पव्वे ब्लैक एंड व्हाइट अंग्रेजी शराब और तीन प्लास्टिक के गिलास बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 EX ACT के तहत मामला दर्ज करते हुए FIR संख्या 53/2026 पंजीकृत की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें :  नेपाल त्रासदी : मौतों का आंकड़ा 1127 पहुंचा, 4000 से अधिक लोगों का सुराग नहीं; मददगार बने युवा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.