हल्द्वानी। पिथौरागढ़ जनपद में टेरिटोरियल आर्मी की भर्ती देने यूपी के कई जनपदों से भारी संख्या में युवा हल्द्वानी पहुंचे हैं। जो रोडवेज बस स्टेशन पर पिथौरागढ़ जाने के लिए बसों का कल से इंतजार कर रहे हैं।

प्रशासन और आरटीओ विभाग द्वारा बड़ी संख्या में बसों को पिथौरागढ़ भेजा गया है लेकिन भर्ती देने वाले युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है ऐसे में बसों की संख्या कम हो रही है।पिथौरागढ़ में आयोजित आर्मी की भर्ती में यूपी से भारी संख्या में युवा पहुचे हल्द्वानी, प्रशासन ने लगाई अतिरिक्त बसें

आज सुबह भी रोडवेज बस स्टेशन में उसके आसपास युवाओं ने पिथौरागढ़ जाने के लिए काफी हंगामा किया इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई आरटीओ गुरुदेव सिंह और तहसीलदार सचिन कुमार रोडवेज बस स्टेशन पर लगातार बसों की व्यवस्था में लगे हुए हैं।

कल 60 सरकारी और निजी बसों को भेजा गया और सुबह से 50 से अधिक निजी और सरकारी बसों को पिथौरागढ़ को भेजा गया है। कुछ निजी स्कूल की बसों को भी पिथौरागढ़ को भेजा जा रहा है, लेकिन युवाओं की संख्या काफी अधिक है जिसके चलते व्यवस्था करने में काफी दिक्कतें हो रही है।

भर्ती को आए युवाओं का कहना है जब सेना की भर्ती पिथौरागढ़ में है तो प्रशासन और परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया है।

वह लोग यूपी के कई जनपदों से लेकिन कोई व्यवस्था नहीं हो रही है रोडवेज के आसपास खाने पीने की चीजें भी महंगे दा उसमों में बेची जा रही है और उनके पास सीमित पैसा है,ऐसा में वह कल भर्ती को पिथौरागढ़ कैसे पहुंचेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से मायके के लिए निकली 30 वर्षीय महिला लापता, दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.