ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती से दुष्कर्म की कोशिश नाकाम, पड़ोसियों ने आरोपी ऑटो चालक को दबोच कर पुलिस को सौंपा

हल्द्वानी। शहर के नवाबी रोड क्षेत्र में पड़ोसियों की सतर्कता से एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश नाकाम हो गई।

देर रात घर में घुसे आरोपी युवक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नवाबी रोड वार्ड नंबर 11 में 28 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती अकेले रहती है। परिवार में कोई सदस्य न होने के कारण आसपास के लोग ही उसकी देखभाल करते हैं और समय-समय पर उसकी मदद करते रहते हैं।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार देर रात करीब 1:30 बजे एक युवक खिड़की के पास की दीवार तोड़कर युवती के घर में घुस गया। दीवार टूटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सतर्क हो गए और तुरंत युवती के घर की ओर दौड़े। जब पड़ोसी कमरे में पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को अंदर पाया, जिसे लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। क्षेत्रवासियों के अनुसार आरोपी युवक का नाम करन है, जो पेशे से ऑटो चालक बताया जा रहा है।

घटना के बाद शुक्रवार को क्षेत्रीय पार्षद रवि जोशी क्षेत्र की महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। महिलाओं ने पुलिस से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने पड़ोसियों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टलने की बात कही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.