ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

 ब्यूटी पार्लर में लगी भीषण आग, पार्लर की मशीनें, कॉस्मेटिक का सारा सामान आदि सब जलकर राख

हल्द्वानी/ लालकुआं। इंदिरा नगर प्रथम बिंदुखत्ता में भगवती मंदिर के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट-सर्किट के चलते भीषण आग लग गई।

इस दौरान पार्लर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया पीड़िता ने बताया कि लगभग 6 से 7 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

इंदिरा नगर द्वितीय बिंदुखत्ता निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका बबीता लोहनी ने क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं और तहसीलदार को पत्र देते हुए अवगत कराया है कि वह बीती दिनांक 27 अप्रैल को शाम  के बाद रोज की भांति अपना ब्यूटी पार्लर बंद करके अपने घर को चली गई थी।

अगली सुबह जैसे ही वह अपने पार्लर में पहुंची तो वहां अंदर रखा सारा सामान  सब जलकर राख हो चुके थे कुल मिलाकर 6 से 7 लाख रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

पीड़ित ब्यूटी पार्लर संचलिका ने कहा है कि उनके पास आजीविका का यह एकमात्र साधन था।

उन्होंने विधायक मोहन सिंह बिष्ट को पत्र भेजते हुए कहा है कि उन्हें यथा संभव अधिक से अधिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ताकि वह पुनः अपनी आजीविका सुचारू रूप से प्रारम्भ कर सकें।

 कोतवाली लालकुआं में शिकायती पत्र देते हुए उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.