ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में फड़ व्यवसायी के गोदाम में लगी आग

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  पॉपुलर कंपाउंड स्थित फड़ व्यवसायी रीना कश्यप के गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया। सूचना पर मौके पर पहुची दमकल विभाग की टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पा लिया।
वही मामले में रीना कश्यप का कहना है कि शार्ट शर्किट से आग नही लग सकती क्योंकि उनके गोदाम में लाइट नहीं है उनके गोदाम को अराजक तत्वो द्वारा जानबूझकर आग लगाई गई है।

किसी कबाड़ियों के द्वारा आग लगाई गई। रीना कश्यप ने बताया गोदाम में 50 हजार की छतरियों सहित लेडीज साल सहित ₹5 लाख रुपए का सामान रखा था वे दोपहर बाद पंत पार्क में दुकान में थी तभी पड़ोसियों द्वारा उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना दी गई।

धर्मानंद कश्यप ने कहा दोपहर तक सब सही था पंत पार्क में शाम के समय दुकान लगा लगा रहा था। तभी पड़ोसियों द्वारा सूचना दी गई कि गोदाम में आग लग गई ।

दौड़ते हुए गोदाम में गए तब तक पूरा सामान इनका राख हो चुका था गोदाम में आग देख रीना कश्यप का रो रो के बुरा हाल हुआ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : गोरापड़ाव डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो और शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; 1.40 लाख की लूटी नकदी, दो तमंचे और कार बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.