दो दोस्तों के बीच मामूली मारपीट बदली खूनी संघर्ष में,एक की मौत

हरिद्वार/रूड़की। दोस्तों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे पर लकड़ी के फट्टों से हमला कर दिया। इसमें दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें एक युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस के अनुसार, ललित पुत्र देवी चंद्र और काला पुत्र अमर सिंह निवासी गांव रिठोड़ा ग्रंट थाना सिडकुल अपनी बाइक ठीक कराने धनौरी आए थे। मिस्त्री बाइक ठीक कर रहा था।

दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट में बदल गया। दोनों ने पास में पड़े लकड़ी के फट्टे उठा लिए और इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते एक दूसरे पर फट्टे से हमला कर दिया।

इस घटना में ललित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दूसरे घायल काला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पिरान कलियर थाना प्रभारी जहांगीर अली ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। एक घायल है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नवरात्रि की अष्टमी पर एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पत्नी डॉ. नंदिता के साथ किया कन्या पूजन, सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.