ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। इसकी बानगी हल्द्वानी में देखने को मिली। बेकाबू पिकअप ने रास्ते मे आए दो ऑटो और एक बाइक को टक्कर मारकर कई लोगो को घायल कर दिया।

जिनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक तेज़ रफ़्तार पिकअप संख्या यूके 04 सीसी 0167 का चालक अनियंत्रित तरीके से इंदिरा नगर रेलवे फाटक की ओर से बरेली रोड नवीन मंडी की ओर जा रहा था। पिकअप ने रास्ते मे आये दो ऑटो और बाइक को टक्कर मार दी।

जिसमें लगभग छः लोग घायल हुए हैं। जिनका पास ही में स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस की त्वरित कार्यवाही—3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.