ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

नैनीताल के मल्लीताल मे इंदिरा मार्केट सीढ़ियों में जीप चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल। इंदिरा मार्केट की सक्रिय बाजार में सीढ़ियों में ऑफ रोडर जीप चलाने का एक वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है। पुलिस ने ट्रेस कर विधिक कार्यवाही शुरू की।

       मल्लीताल की इंदिरा मार्किट में चौधरी जूस बार और ए-वन बेकरी के आगे की पतली सी पैदल सड़क में जबरन एक ऑफ रोडर जीप ले जाने का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कुछ युवा वाहन चालक हर रोज़ इस रास्ते समेत अन्य ऐसे ही रास्तों में अपनी इस ऑफ रोडर जीप को डालते हैं और सीढ़ियां चढ़ाकर अपने शौक और मकसद को पूरा करते हैं।

ये वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है, जिसमें चौधरी जूस बार के आगे, दो सीढ़ियां चढ़ाकर इस जीप को ए-वन बेकरी के सामने से ले जाया गया है।

इसके बाद जीप को अलाहबाद बैंक के आगे की चार सीढ़ियां पार कराई गई।

इससे जनता की जान और सड़क दोनों ही खतरे में पड़े हैं। सूत्रों के अनुसार यू.के.05 ए 8708 नंबर की इस थार जीप में सामान्य से अधिक बड़े साइज़ के टायर लगाए गए हैं।

मल्लीताल कोतवाल हेम चंद पंत ने बताया कि जीप का वीडियो वायरल होने के बाद स्वापमी को ट्रेस कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश

You missed

error: Content is protected !!