ब्रेकिंग न्यूज़

अल्मोड़ा। सोमेश्वर के रनमन क्षेत्र के पास कोसी नदी में नहाने उतरे एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार भैंसियाछाना ब्लॉक के उट्यां गांव निवासी 20 वर्षीय गोकुल नेगी बीएसएनएल में फाइबर लाइन बिछाने का काम करता था। मंगलवार को वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ रनमन के पास कोसी नदी में नहाने के लिए उतरा था।

बताया जा रहा है कि गोकुल नहाते-नहाते नदी के गहरे हिस्से की ओर चला गया, जबकि उसके अन्य साथी किनारे पर ही नहा रहे थे। इसी दौरान गोकुल अचानक गहरे पानी में डूबने लगा और देखते ही देखते लापता हो गया।

घटना की जानकारी साथियों ने आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने तुरंत नदी में खोजबीन कर युवक को बाहर निकाला और निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.