दस दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए जवान की कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सेना के जवान की मौत 

चमोली।  देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई।

पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक रैन फैंटी गांव निवासी प्रमोद सिंह (36 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी पर आए थे।

जानकारी के मुताबिक प्रमोद कार से अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान रैन गांव के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।

चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ मिलकर ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उनका शव नहीं मिला।

शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से प्रमोद का शव निकाला गया। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व माता- पिता को छोड़ गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊँ द्वार महोत्सव-2026 के मंच से SSP नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ की सड़क सुरक्षा को लेकर भावुक अपील; अभिभावकों से नाबालिगों को वाहन न देने का आह्वान, कहा देश के भविष्य बच्चे
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.