ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में विभिन्न समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में पंत पार्क में धरना प्रदर्शन किया

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

 नैनीताल।  नगर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंत पार्क में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना है कि नगर में व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए प्रदेश सरकार कोई ठोस कदम नही उठा रही है। जिसके चलते यहां के नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप दुम्का में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सरकारी स्कूल बदहाल हैं। नगरवासियों सहित यहां आने वाले पर्यटकों को पार्किंग की समस्या से अभी तक निजात नही मिल पायी है।

पानी के बिलों में हर वर्ष साढ़े 12 प्रतिशत की वृद्धि कर आम जन मानस पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा नगर के लोगों के हितो के साथ अन्याय को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, हल्द्वानी-कालाढूंगी और रामनगर में छापेमारी; दूध, घी, दाल, काजू समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.