भीमताल। नगर पलिका को पिछली पंच वर्षीय योजना में नवनिर्वाचित वार्डो एवं नगर के कई परिवारों को थी अपने-अपने आशियाने की आश

वर्ष 2018 में दी गई शहरी विभागीय रिपोर्ट अनुसार 2014 के ही चयनित केंद्र योजना में नगर भीमताल के करीब 33 गरीब परिवारों को किस्त जारी न हो पाने से नहीं मिल पाया था अपने आशियाना का लाभ

भीमताल। नगर का परिसीमन होने के उपरांत 5 सालों में नवनिर्वाचित वार्डों के गरीब परिवारों को केंद्र की आवास योजना का पूरा लाभ मन मुताबिज नहीं मिल पाया, संपूर्ण नगर के गरीब परिवारों की अपना आशियाना बनाने का ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रह गया, कई नगर के गरीब परिवारों ने तो इस आवास योजना की आश ही छोड़ दी।

किसी की छत रह गई तो किसी का शौचालय लोग बार-बार विभाग, अधिकारियों, माननीयों से अपनी परेशानी कहते-कहते थक गए।

नगर के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने बताया कि लोगों की परेशानी पर मांग करने के उपरांत वर्ष 2018 में शहरी विकास विभाग ने जवाब में बताया था कि वर्ष 2014 की योजना में चयनित नगर भीमताल के करीब 33 गरीब परिवारों के आवास केंद्र से धन स्वीकृति नहीं होने के कारण पेंडिंग ही पड़े है।

उसके बाद अब तक कितने और पेंडिंग पड़े परिवारों को एवं इस पंच वर्षीय योजना में कितने नए गरीब परिवारों को चयन कर आशियाना दिया गया इसका सार्वजनिक पता ही नहीं चला।

जबकि केंद्र की इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ नगर के सभी गरीब परिवारों को मिलना था।

अब तक तो सभी गरीब परिवारों की डिमांड पूरी हो जानी थी लेकिन मन मुताबिक लाभ नहीं मिलने और अधूरे पड़े कार्यो से काफी लोग नाराज हैं।

बृजवासी ने नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन से शीघ्र सभी चयनित पात्रों को इस योजना का लाभ दिलाने कि माँग की है ताकि केन्द्र की आवास योजना का पूरा-पूरा लाभ नगर के सभी गरीब परिवारों को मिल सकें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते चार लोग पकड़े, नकदी और ताश बरामद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.