वीकेंड पर कैंची धाम और नैनीताल में ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी

SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू, पार्किंग से कैंची धाम तक शटल सेवा और एंट्री प्वाइंट पर स्टीकर व्यवस्था जारी

नैनीताल। वीकेंड के मद्देनजर 10 और 11 अक्टूबर 2026 को कैंची धाम, भवाली और नैनीताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लागू किए गए प्रभावी ट्रैफिक प्लान के तहत पुलिस अधिकारी और जवान ग्राउंड जीरो पर तैनात होकर यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

वीकेंड पर कैंची धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने यातायात संचालन, पार्किंग, शटल सेवा और रूट व्यवस्था पर विशेष फोकस किया है। अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारी सौंपते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ग्राउंड जीरो पर राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती

यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए SP क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, SP कार्यालय/संचार रेवाधर मठपाल और SP सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह समेत सभी संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर यातायात की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं में बदलाव भी किया जा रहा है।

निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों की पार्किंग

कैंची धाम क्षेत्र में अनियंत्रित पार्किंग से जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को खड़ा कराया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और वाहनों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पार्किंग से कैंची धाम तक शटल सेवा

दूरस्थ पार्किंग स्थलों से कैंची धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल सेवा संचालित की जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को अपने वाहन मुख्य मार्ग पर खड़े करने की आवश्यकता नहीं होगी और कैंची धाम क्षेत्र में वाहनों का दबाव कम रखने में मदद मिलेगी।

अनाउंसमेंट के जरिए दी जा रही जानकारी

पुलिस की ओर से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को यातायात प्लान, पार्किंग स्थलों और शटल सेवा की जानकारी लगातार अनाउंसमेंट के माध्यम से दी जा रही है। लोगों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और पुलिस की यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की जा रही है।

एंट्री प्वाइंट पर वाहनों पर लगाए जा रहे स्टीकर

यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर वाहनों की पहचान एवं रूट व्यवस्था के तहत स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी वाहन चालकों को निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी भी दे रहे हैं।

पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद

वीकेंड के दौरान यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ यातायात का संचालन कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुगम यात्रा, सुरक्षित दर्शन और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें, शटल सेवा का लाभ उठाएं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सीएम धामी के पिता के श्राद्ध पर कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, राजेश शुक्ला बोले- राजनीतिक विरोध में मर्यादा जरूरी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.