ब्रेकिंग न्यूज़

ICAR परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं, हल्द्वानी निवासी अचला पनेरू को मिली कामयाबी 

अचला ने पूरे देश में 8वां स्थान हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है। उनका चयन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हरियाणा में एमएससी (फूड एंड न्यूट्रिशन) में हुआ है।

अचला पनेरू की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बियर शिवा स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका दाखिला पंतनगर विश्वविद्यालय में हुआ और वहां से ग्रेजुएशन (2023) पूरा होने के बाद उन्हें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है।

अचला के पिता का नाम नवीन पनेरू है, जो कि कुमाऊं विश्विद्यालय में अधिवक्ता हैं। वहीं माता डॉ. मंजू सहायक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सहायक प्राध्यापक है।

अचला का परिवार मूल रूप से विकासखंड ओखलकांडा का निवासी है और वर्तमान में अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी में रहता है। अचला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

अचला एक मेधावी छात्रा रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से मार्च 2023 में फूड साइंस और न्यूट्रिशन पर इंटर्नशिप करने के लिए फ्रांस जाने का मौका मिला था। अचला का लक्ष्य रिसर्च ((फूड एंड न्यूट्रिशन) के क्षेत्र में काम करना है।

“नैनीताल न्यूज़ 24” की ओर से अचला पनेरू को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलिकोट में दूषित पानी से बढ़ा बीमारी का खतरा, 50 से अधिक पीलिया मरीज सामने आने से मचा हड़कंप, पीड़ितों से मुलाकात करने पहुचे हेम आर्य 

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.