फिल्म अभिनेता व पूर्व सांसद राज बब्बर गुरुवार को पुरानी यादें ताजा करने  पहुंचे नैनीताल 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। फिल्म अभिनेता व पूर्व सांसद राज बब्बर गुरुवार को नैनीताल की पुरानी यादें ताजा करने नैनीताल पहुंच गए। भ्रमण के दौरान प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई और वायस कार्बेट पार्क को लौट गए।

इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न क्षेत्रों की सैर की।
अभिनेता राज बब्बर परिजनों के साथ नमः नैनीताल में दिन का भोजन किया और मालरोड की सैर पर निकल गए। नमः नैनीताल के जीएम नरेश गुप्ता ने बताया कि वह 1990 के दशक में पहली बार नैनीताल आए थे।

तभी से यहां दुबारा आने की इच्छा रखते थे। इस बीच वह कॉर्बेट पार्क में ठहरे हुए हैं। आज मौका मिलते ही वह नैनीताल पहुंच गए।

इस अवसर पर राज बब्बर ने कहा कि नैनीताल की यहां की आबोहवा गजब की खुशबू है, जो उन्होंने पहली बार पहुंचने पर महसूस की थी और आज भी कुछ उसी तरह का महसूस कर रहे हैं। इस नगर की प्राकृतिक सुंदरता लाजवाब है, जिसका आनंद हर कोई उठाना चाहेगा।

उन्होंने कहा कि वास्तव में जिंदगी की आपाधापी से दूर यहां बेपनाह सुकून महसूस होता है और भविष्य में बार बार यहां आना चाहेंगे। मालरोड भ्रमण के दौरान उनके प्रशंसकों की सेल्फी के लिए भीड़ लगने लगी तो अपनी गाड़ी में बैठ है।

इस दौरान उन्होंने खुरपाताल और सरिताताल की सैर की, जबकि आरिफ कैसल भी गए। आरिफ कैसेल्स विजित के बाद देर शाम अपने परिजनों के साथ वापस कॉर्बेट पार्क को लौट गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों की जांच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.