हल्द्वानी। जिला प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण और चौराहे चौड़ीकरण के बाद हैडखान से पनियाली रोड तक नहर और सड़क पर अतिक्रमण चिह्नित करना शुरू कर दिया है।

प्रशासन ने निरीक्षण में लगभग डेढ़ किलोमीटर नहर और सड़क पर अतिक्रमण की कार्रवाई को चिन्हित करते हुए कई आवासीय एवं कमर्शियल बिल्डिंग द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण होना पाया है।

एसडीएम ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा इस मार्ग पर पक्का नाले का निर्माण किया जाना है, जिससे कि आवासीय क्षेत्र में जल भराव की समस्या से निजात मिल सके।

लिहाजा प्रशासन ने अतिक्रमणकारी 16 बिल्डिंगों पर निशान लगाए हैं, और जनता से अपील की है कि एक सप्ताह के भीतर वह खुद अपना अतिक्रमण हटा लें नहीं तो प्रशासन सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी के दो कैंसर मरीजों का मैक्स अस्पताल वैशाली में सफल इलाज, आधुनिक सर्जरी से मिली राहत
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.