हल्द्वानी। गौलापार के सुल्तानपुरी से आए ग्रामीणों ने प्राधिकरण और प्रशासन पर उनके खिलाफ अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया।

ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि उनकी चार-चार पीढ़ियां यहां रह रही है और अभी तक मिलने वाली सुविधाएं अब उनके लिए धीरे-धीरे बंद की जा रही है। बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है और पानी का कनेक्शन भी बंद कर दिया गया है ।

इसके अलावा प्राधिकरण ने गौलापार में 6 गांव को अपने अधीन किया है जो कि सिर्फ चालान काटने और राजस्व वसूलने का काम करते हैं।

जबकि प्राधिकरण द्वारा कोई सुविधा उनके इलाके में नहीं दी जा रही है ऐसे में ग्रामीणों ने प्राधिकरण को ग्रामीण इलाकों से हटाने की मांग की है या फिर वहां पूरी तरह व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों की साधना, 14 वर्षों से कुंभकरण का दमदार पाठ कर रहे रक्षित शाह
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.