ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तकों और कॉपियों को लेकर जिला प्रशासन की सख्ती अब सामने आने लगी है। विभिन्न स्तरों पर हुई जांच के बाद मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है।

जांच रिपोर्ट में सामने आया कि कई निजी स्कूलों में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए करीब तीन दर्जन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी रामनगर, उप जिलाधिकारी न्यायिक लालकुआं, उप जिलाधिकारी सदर नैनीताल और तहसीलदार कैंचीधाम द्वारा भेजी गई जांच आख्या के आधार पर की गई है। इन अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूलों की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी थी।

प्रशासन ने संबंधित स्कूलों से निर्धारित समय के भीतर जवाब मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मच गया है और अभिभावकों में भी उम्मीद जगी है कि मनमानी पर लगाम लग सकेगी।हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, किताब-कॉपी जांच में 36 स्कूलों को नोटिस हल्द्वानी में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, किताब-कॉपी जांच में 36 स्कूलों को नोटिस

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में यूथ कांग्रेस के नेता की कार को घेरकर हमलावरों ने की मारपीट, हालत गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.