ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया दौरा, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्रीहल्द्वानी में Instagram पर ‘पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर’ बनकर घूम रहा था युवक, फौजी वर्दी और फर्जी Army ID का किया इस्तेमाल; AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो, एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने किया पर्दाफाशभीमताल के अल्चौना में बरसाती नाले ने मचाई तबाही, ‘पांडे छोड़’ के घरों में घुसा मलबाहल्द्वानी में उफान पर गौला नदी, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने काठगोदाम और बनभूलपुरा पुलों का किया निरीक्षण; पुलिस-एसडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देशभीमताल के अलचौना पाण्डेछोर में आपदा का जायजा लेने पहुंचे हरीश पनेरु, ग्रामीणों ने उठाई 5 साल पुरानी सुरक्षा दीवार की मांग

हल्द्वानी। आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस और प्रशासन ने व्यापक बैठक आयोजित की।

पुलिस सभागार में हुई इस बैठक में विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों, मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सड़क, सार्वजनिक स्थानों और खुले क्षेत्रों में नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि शासन और प्रशासन के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

बैठक में मौजूद मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि ईद की नमाज़ केवल चिन्हित स्थानों और निर्धारित ईदगाहों में ही अदा की जाएगी। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारे, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।

इस दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के सड़क पर नमाज़ न पढ़ने संबंधी फैसले का भी कई लोगों ने स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी, नगर आयुक्त समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि बनभूलपुरा सहित संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह फैलाने की कोशिशों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.