ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  जिला प्रशासन ने बुक सेलर्स और स्कूलों में संचालित पुस्तकों की जांच को लेकर सख्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशों के क्रम में की गई।

अभियान के तहत तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनमें नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी और तहसीलदार हल्द्वानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग और राज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल रहे। टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित बुक सेलर्स और स्कूलों की जांच की।

जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ विद्यालयों में NCERT पाठ्यक्रम से बाहर की महंगी पुस्तकें छात्रों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन ने इन पुस्तकों के औचित्य और उनकी कीमतों की विस्तृत जांच के लिए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों की तुलना में अत्यधिक महंगी किताबों को उचित नहीं माना जाएगा और इस पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

इसके अलावा, कुछ स्कूलों में प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के संचालन की जानकारी भी सामने आई है। इन कक्षाओं की मान्यता और पंजीकरण की जांच के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं।

प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  न्यूनतम वेतन, पेंशन और नियमितीकरण की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.