उधमसिंह नगर। काशीपुर मंडी समिति के प्रभारी सचिव पूरन सैनी द्वारा शिकायतकर्ता से 1 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस द्वारा की गई गिरफ्तारी के बाद अब उत्तराखंड मंडी परिषद ने भी इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाया है।

मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने हल्द्वानी स्थित अपने कैंप ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि विभागीय स्तर पर भी जांच बैठा दी गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

मंडी सचिव द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की विजिलेंस जांच के बाद अब विभाग भी अपनी तरफ से सख्त कार्रवाई करेगा।अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए मंडी परिषद कड़े कदम उठाने जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग के अंदर किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भाजपा नेता हेम चंद्र आर्य ने ग्राम गैरखाल पहुंचकर शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, पीपल पानी में हुए शामिल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.