उत्तराखंड पुलिस पर मारपीट का आरोप, सामने आई सीसीटिवी,लोगों पर लाठी चार्ज और मारपीट

रिपोर्ट- नरेश सिंह बिष्ट

हल्द्वानी। मित्रता सेवा सुरक्षा का नारा देने वाली उत्तराखंड पुलिस अब खुद ही लोगों पर लाठी चार्ज और मारपीट करने पर उतर आई है। ताजा मामला लालकुआं के हल्दुचौड़ क्षेत्र का है।

जहां छात्र नेताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है, मामला कल जन्माष्टमी के दिन का है।पुलिस पर मारपीट का आरोप, सामने आया सीसीटिवी फुटेज, पीड़ित मिले एसपी सिटी से

जब हल्दुचौड़ के केशव प्लाजा के बाहर छात्रसंघ पदाधिकारी खड़े थे इस बीच हल्दुचौड चौकी इंचार्ज और पुलिस के सिपाही प्राइवेट कार से उतरे और उन्होंने सीधे छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया।

वहीं घटना से स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है, वहीं घटना के बाद छात्रों ने मौके पर प्रदर्शन भी किया सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना पर खेत जताते हुए लोगों को शांत किया।

हालांकि वीडियो में चौकी इंचार्ज खुद अपनी गलती मानते हुए भी नजर आ रहे हैं। जिसके बाद आज ग्राम प्रधान संगठन पीड़ित छात्र नेताओं के साथ हल्द्वानी के एसपी सिटी कार्यालय पहुंचे छात्र नेताओं ने वीडियो दिखाते हुए एसपी सिटी को अपनी पीड़ा बताई और पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने की बात कही। पुलिस पर मारपीट का आरोप, सामने आया सीसीटिवी फुटेज, पीड़ित मिले एसपी सिटी से

जिसके बाद एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच CO लालकुआं को दे दी है। हल्दुचौड़ क्षेत्र से आए ग्राम प्रधान संगठन और छात्र नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक चौकी इंचार्ज सहित मारपीट करने वाले सभी पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर नही होता तब तक वह आंदोलन करते रहेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ के आवास पर CBI की छापेमारी, पूछताछ तेज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.