अल्मोड़ा बस एक्सीडेंट में ड्राइवर, कंडक्टर और बस मालिक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर 

रिपोर्टर बलवंत सिंह रावत 

अल्मोड़ा में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें 36 यात्रियों की जाने चलें गई थीं। कई लोग घायल थे। अब उत्तराखंड पुलिस ने एक्शन लेते हुए बस ड्राइवर, कंडक्टर और गाड़ी मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी मदन मोहन जोशी ने बताया कि एफआईआर में तीनों के नाम नहीं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज होने के दौरान उन्हें नहीं मालुम था कि बस ड्राइवर दिनेश सिंह की मौत हो गई है। इसलिए अब कंडक्टर और गाड़ी मालिक के खिलाफ ही जांच चल रही है।

इन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए धारा 281, लापरवाही से मौत हो जाने के लिए धारा 106(1) और आपराधिक साजिश के लिए धारा 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना वाले दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घायलों और मृतकों के परिजनों से मिले। उन्होंने मजिस्ट्रेट के द्वारा जांच कराने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल के सहायक क्षेत्री यातायात अधिकारी को निलंबित कर दिया है।

सीएम धामी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में एक तीन साल की बच्ची बच गई है, लेकिन उसके माता-पिता की जान चली गई है। इसे सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि उसे आगे बढ़ने और अपने माता-पिता के साथ साझा किए गए सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक देखभाल और शिक्षा मिले।

घटना के बाद से पूरे देश में मायूसी का माहौल था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामलीला में दशरथ के पुत्र वियोग और केवट की भक्ति ने दर्शकों को किया भाव-विभोर, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.