ब्रेकिंग न्यूज़
देवीधुरा की ऐतिहासिक बग्वाल में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मां वाराही देवी से प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामनाप्रो. वाई. पी. एस. पांगती की स्मृति में आठवां स्मृति व्याख्यान आयोजित, ‘बॉटनी एंड द बिगिनर’ विषय पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचारनैनीताल में तेल चोरों का आतंक: खड़ी मोटरसाइकिल से फिर चोरी हुआ पेट्रोल, CCTV में बाइक सवार दो संदिग्ध कैदमुख्यमंत्री धामी का शनिवार को नैनीताल दौरा, गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का करेंगे भूमि-पूजन; उद्योग जगत से भी करेंगे संवादनैनीताल : भूमियाधार में सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, धरने पर बैठे ग्रामीण; बोले- ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, 2027 चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

 हल्द्वानी में 6 एप्लीकेशन के बाद नगर निगम नहीं भर पाया सड़क का गड्ढा

रिपोर्टर : अजय वर्मा 

 हल्द्वानी। तहसील दिवस के मौके पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष आई जिनका मौके पर ही निस्तारण करने की उप जिला अधिकारी ने निर्देश दिए। इन सब के बीच एक एप्लीकेशन ऐसी थी जो छठी बार तहसील दिवस में आई।

शिकायतकर्ता शकील सलमानी ने बताया कि मंडी गेट से शनि बाजार से जाने वाली सड़क का एक गड्ढा नगर निगम आज तक नहीं भर पाया। जिसमें आए दिन कई हादसे हो रहे हैं।

जबकि उसके लिए उनके द्वारा छह बार पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में गड्ढा मुक्त अभियान के निर्देश दिए हैं दूसरी तरफ नगर निगम फरियादियों के प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी जानलेवा गड्ढे को भरने को तैयार नहीं।

वहीं उप जिला अधिकारी ने भी कहा कि नगर निगम के निर्देश दिए गए हैं कि वह पटना का कारण बंद रहे गड्ढे को तत्काल भरे।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और शिक्षा के संघर्ष को किया याद

You missed

error: Content is protected !!