ब्रेकिंग न्यूज़

अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP का पता चला

नाम नहीं बताया तो सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

बड़ी खबर : अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने दावा किया है कि VIP के नाम का पता चल गया है।

सोशल मीडिया पर अंकिता के परिजनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो वीआईपी के नाम के खुलासे का दावा कर रहे हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में VIP का पता चला

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर अंकिता के परिजनों ने किया बड़ा खुलासा किया है। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी का दावा है कि ‘VIP का पता चल गया है’।

उनका कहना है कि एसआईटी को वीआईपी के बारे में पता चल गया है। अंकिता के पिता का दावा है कि अंकिता पर ‘एक्स्ट्रा सर्विस’ का दबाव बनाया जा रहा  था।

अंकिता के परिजनों का कहना है कि एसआईटी वीआईपी के नाम को उजागर कर दे। अगर नाम नहीं बताया जाएगा तो उन्होंने सड़क पर उतरने का ऐलान किया है।

बता दें कि अंकिता हत्याकांड में बार-बार वीआईपी के शामिल होने की बात सामने आ रही थी। वीआईपी के नाम के खुलासे को लेकर कांग्रेस भी सरकार पर अक्सर हमलावर रहती है।

यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स कर्मचारियों ने उठाई समान कार्य-समान वेतन की मांग, आंदोलन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.