ब्रेकिंग न्यूज़

कोटली कृषि वानिकी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न 

भीमताल/ओखलकांडा।  इफको की सहयोगी संस्था IFFDC के माध्यम से संचालित कोटली कृषि वानिकी सहकारी समिति लि. की 9 वी वार्षिक आम सभा बैठक सुरेन्द्र सिंह रमोला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस कृषि वानिकी सहकारी समिति में ग्राम कोटली,रमेलागाव,पैटना व जमराडी से शेयर धारक सदस्यों ने प्रतिभाग किया। समिति में किसानों द्वारा 9 वर्ष पूर्व रु100 का शेयर लिया था।

आज उस शेयर का मूल्य रुपए 3500 हो गया है समिति द्वारा पिछले साल स्थानीय उत्पादों का विक्रय कर रुपए 4 लाख का व्यवसाय कर 50 हजार का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इसी मौके पर सदस्यों को शेयर प्रमाण पत्र जारी किए गए जिससे किसानों में एक उत्साह का माहौल है। समिति निरन्तर लाभ अर्जित करने के लिए प्रयासरत है।

वार्षिक आम बैठक में IFFDC कार्यालय भीमताल से  यशोद मेहरा सोशल स्पेशलिस्ट  आकाश राणा कृषि विशेषज्ञ समिति स्टाफ  मनोज कुमार जोशी, रुप सिंह रमोला व जनप्रतिनिधि के साथ साथ शेयर सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें :  ठगों का नेटवर्क काटने निकली नैनीताल पुलिस—SSP डाॅ. मंजूनाथ टीसी की डिजिटल स्ट्राइक, 378 सिम पर शिकंजा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.