छात्रों के लिए राहत की खबर, समर्थ पोर्टल पर आवेदन की तिथि बढ़ी, 9 जुलाई तक कर सकेंगे अप्ला

अब छात्र 25 जून से 09 जुलाई के बीच पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन 

राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने से छूटे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से आवेदन करने के लिए पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया गया है।

राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन को अनिवार्य किया गया है। ऐसे में एक बार फिर पोर्टल की तिथि को बढ़ाया गया है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया, स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 25 जून से नौ जुलाई तक छात्र आवेदन कर सकते हैं।

जबकि दस जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी करने के बाद 11 से 15 जुलाई तक काउंसलिंग की जाएगी। वहीं, परास्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एक से 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 12वीं का परिणाम जारी किया गया है। ऐसे में अब इन छात्रों को भी समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने का मौका मिलेगा, जो राज्य विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश लेना चाहते हैं। परिषद के 103834 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की है।

छात्रों के हितों को ध्यान रखते हुए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया है। ऐसे में अब सभी छात्रों को प्रवेश का मौका मिलेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  किराए के कमरे में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में चार गिरफ्तार; व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं महिलाओं की तस्वीरें

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.