ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

देहरादून। उत्तराखंड के वि​भिन्न जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी और सहायिका के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है।

गांवों की मूल या स्थाई निवासी महिलाएं कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन

अब 08 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए आवेदन की पहले अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के निर्देश पर आवेदन का समय बढ़ाया गया है। अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में मिनी आंगनबाड़ी केंद्रो का उच्चीकरण किया गया था, जिसके बाद वहां नये पद बन गये थे। कैबिनेट में आंगनबाड़ी भर्ती नियमावली में संशोधन किया गया था, जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हुआ। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जनवरी को शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी तय की गई थी। इस दौरान नगर निकाय चुनाव में सरकारी मशीनरी व्यस्त होने के चलते बहुत सारी आवेदन करने की इच्छुक महिलाएं अपने प्रमाण पत्र आदि नहीं बनवा पायी।

मंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों से आवेदको और जनप्रतिनिधियों की ओर से आवेदन का समय बढ़ाने के लिए निवेदन किया जा रहा था। आवेदकों की सुविधा को देखते हुए आवेदन का समय 08 फरवरी, शाम 05 बजे तक कर दिया गया है।

अभी तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन:इस भर्ती में ग्रामीण क्षेत्र में कुल 7038 पदों पर भर्ती की जानी है और इन पदों के सापेक्ष प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक 50 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन के लिए समय बढ़ाने के बाद आवेदनों की संख्या में अभी और इजाफा होने की उम्मीद है।

आवेदन के लिए वेबसाइट :- www.wecd.uk.gov.inपोर्टल :- www.wecduk.in

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी : चकलुवा के रतनपुर गांव में बाघ का आतंक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.